बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हाईस्कूल के रिटायर शिक्षक और उनकी पत्नी की बेरहमी से हत्या, घर में मिली लाश, मौत के पीछे यह बताया जा रहा है कारण

हाईस्कूल के रिटायर शिक्षक और उनकी पत्नी की बेरहमी से हत्या, घर में मिली लाश, मौत के पीछे यह बताया जा रहा है कारण

LAKHISARAI :  जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र में बीती रात हाईस्कूल के रिटायर शिक्षक और उनकी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर गई। लोगों को उनकी मौत की जानकारी तब हुई जब आज सुबह वृद्ध दंपती आज सुबह घर से बाहर नहीं निकले। जिसके बाद लोगों को शक हुआ तो उनके घर पर लोग पहुंचे, जहां उनकी लाश पड़ी हुई थी। बताया गया कि दोनों घर पर अकेले रहते थे। मृतक की पहचान सुरेश सिंह और उनकी पत्नी जगतारण देवी के रूप में हुई है। फिलहाल घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया गया है। 

जानकारी के मुताबिक मृतक का घर रामपुर गांव में एनएच 80 के किनारे स्थित है। बताया जा रहा है कि दंपती की हत्या करने वाले लोग घर के पिछले हिस्से की क्षतिग्रस्त खिड़की से प्रवेश कर गए और घटना को अंजाम दिया। घर का मुख्य दरवाजा बंद था। इन दोनों के भोजन के लिए गांव की ही एक बच्ची खाना बनाने के लिए आती थी और आज सुबह वही जब खाना बनाने आई तो इन दोनों को मृत पाया जिसके बाद उसने गांव वालों को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही गांव वाले उनके आवास के पास इकट्ठा हुए और इसी बीच उनके पुत्र को भी इसकी सूचना दी गई जिसके बाद इनके पुत्र शंकर सिंह भी आए ।

घर पर अकेले रहते थे दंपती

सुरेश सिंह रामपुर में ही हाई स्कूल के रिटायर शिक्षक बताए जा रहे हैं। दोनों की उम्र 70 वर्ष से ऊपर है। मृतक दंपती को एकमात्र पुत्र है, जो मुंबई में रहता है। वही बहू सूर्यगढ़ा में आंगनवाड़ी सेविका के पद पर कार्यरत हैं। इकलौती पुत्री की भी पूर्व में ही शादी हो चुकी है। वहीं मृतक का पुत्र भी छठ पर्व को लेकर घर आया हुआ है। लेकिन बीती रात वह अपनी पत्नी के घर सूर्यगढ़ा में मौजूद था। सुबह जब लोगों से उनके माता पिता की हत्या हो जाने की जानकारी मिली, तो वे गांव आए हैं। उन्होंने फिलहाल हत्या के सभी कारणों से अनभिज्ञता जाहिर की है।

सूद पर पैसा चलाने का करते थे काम, यही बताया जा रहा कारण

रिटायर्ड शिक्षक सुरेश सिंह सूद कारोबारी भी बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह कई लोगों को अब तक सूद पर पैसा देते रहे हैं। दो दिन पूर्व में दो लोगों को सूद पर पैसा दिए जाने की बात सामने आ रही है। दोनों व्यक्ति बीते रविवार को भी उनके घर पर मौजूद थे। इसके साथ ही सूर्यगढ़ा के पवई और लखीसराय शहर व अन्य जगहों पर उनकी काफी जमीनें भी हैं। जमीनों पर अलग-अलग लोगों से विवाद होने की भी बात बताई जा रही है।

लूटपाट की भी जताई जा रही है संभावना

वही ग्रामीण सूत्रों की माने तो दो-तीन दिन पूर्व रिटायर्ड शिक्षक ने बैंक से पैसों की भी निकासी की थी वही मृतका पत्नी मानसिक रूप से थोड़ी कमजोर थी और अमूमन घर को सुरक्षित रूप से छोड़कर कहीं भी चली जाती थी। ऐसे में पुलिस भी प्रथम दृष्टया डकैती के दौरान हत्या किए जाने की संभावना जता रही है।

फिलहाल, मौके पर पहुंची पुलिस ने फिलहाल मृतक के घर में किसी भी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। पुलिस का कहना है कि दंपती की हत्या क्यों की गई, इसको लेकर हर पहलू की जांच की जा रही है। जल्द ही हत्या के कारणों का खुलासा कर दिया जाएगा। 


Suggested News