बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शानदार तरीके से लिया बदला : जिस पंचायत चुनाव के कारण पति की हुई थी हत्या, उनके हत्यारे परिवार को ही चुनाव में दी शिकस्त

शानदार तरीके से लिया बदला : जिस पंचायत चुनाव के कारण पति की हुई थी हत्या, उनके हत्यारे परिवार को ही चुनाव में दी शिकस्त

BUXER : पंचाचत चुनाव में पति की हत्या की बदला एक महिला ने इस तरह लिया है कि सभी लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं। विधवा ने न सिर्फ पंचायत चुनाव में मुखिया का पद जीतने में हासिल किया है. बल्कि उससे बड़ी खुशी इस बात की थी कि जिन्होंने उनके पति की हत्या की, उनके परिवार के सदस्य को ही चुनाव में पटखनी देकर यह जीत हासिल की। 

पंचायत चुनाव की रंजिश में कईयों के खून बहे हैं। ऐसे ही एक व्यक्ति हैं बक्सर जिले के करहंसी पंचायत के दिग्विजय सिंह, जिनकी पंचायत चुनाव की रंजिश में हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या का आरोप संदीप यादव नाम के युवक पर लगा, जिनकी मां मंजू देवी चुनावी मैदान में थी। वहीं दूसरी तरफ पति के खोने के गम में डूबी रंभा देवी थी। बुधवार को जैसे ही चुनाव का परिणाम घोषित हुआ, रंभा देवी की आंसू छलक पड़े। उन्होंने मुखिया का चुनाव जीत लिया था, चुनाव में उन्हें 2705 वोट मिले, जबकि जिन्होंने पति की हत्या की, उनके सिर्फ 1002 वोट मिले और वह तीसरे स्थान पर रहीं। दूसरे स्थान पर डिम्पी देवी रही, जिन्हें 2065 वोट हासिल हुए।

भय और दहशत नहीं दिला सकते जीत

रंभा देवी की जीत के बाद शुक्रवार को जब अधिकारियों ने प्रमाण पत्र दिया तो वो भावुक हो गई। प्रमाण पत्र लेने के साथ ही उनके आंखों से आंसू छलक गए। एक तरफ मुखिया बनने की खुशी थी तो दूसरी तरफ इसी पंचायत चुनाव के कारण पति को खोने का गम भी था। रंभा देवी की जीत से यह संदेश भी गया कि अपराधी प्रवृति के लोग भय व दहशत का माहौल बनाकर चुनाव नहीं जीत सकते। जनता अब जागरूक हो गई है।

पिछले साल दिसंबर में हुई थी हत्या

पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट से पहले ही इलाके के कुख्यात अपराधी संदीप यादव ने करहंसी पंचायत में दहशत फैलाना शुरू कर दिया था। उसके ही इशारे पर दिसंबर 2020 में पूर्व मुखिया मुन्ना सिंह के बेटे दिग्विजय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हालांकि पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए हत्यारों को पकड़ लिया। उन्होंने स्वीकार किया था कि संदीप यादव के इशारे पर ही इस घटना को अंजाम दिया गया था।

आदतन अपराधी है संदीप यादव

संदीप यादव बक्सर जिले का एक कुख्यात अपराधी है। वह फिलहाल उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले की जेल में बंद है। संदीप यादव का लंबा आपराधिक इतिहास है। लूटमार, हत्या जैसे कई मामलों में आरोपित है। दिग्विजय सिंह की हत्या के बाद हाल में ही उसके नाम पर बक्सर के कपड़ा व्यवसायी से 5 लाख रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया था। 

Suggested News