बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीओ के खिलाफ शिकायत को लेकर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री ने बिहटा अंचल का किया निरीक्षण, दाखिल ख़ारिज सहित कई कार्यों की ली जानकारी

सीओ के खिलाफ शिकायत को लेकर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री ने बिहटा अंचल का किया निरीक्षण, दाखिल ख़ारिज सहित कई कार्यों की ली जानकारी

PATNA : राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता ने आज पटना जिले के बिहटा अंचल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उनके साथ विभाग के संयुक्त सचिव एस एम कैसर सुल्तान, विभागीय निगरानी पदाधिकारी अनिल पांडेय भी उपस्थित थे। 

मंत्री ने अंचल के विभिन्न कार्यों जैसे दाखिल खारिज, लगान वसूली, परिमार्जन, ऑनलाइन LPC का अद्यतन स्थिति देखी। साथ ही अतिक्रमण वाद, सरजमीनी सेवाओं के अतिरिक्त उन्होंने कार्यालय के सामान्य कार्यों के बारे में भी जानकारी ली। 

जाँच में कई तरह की अनियमितता के बारे में जानकारी प्राप्त हुई। वहाँ से प्राप्त साक्ष्यों के बारे में अंचल अधिकारी से जवाब मांगा जाएगा और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अनुशासनिक कारवाई भी की जा सकती है। अंचल अधिकारी, बिहटा के खिलाफ कई शिकायतें मिली थीं। जिसके आलोक में आज कार्यालय का निरीक्षण किया गया है।

Suggested News