बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ऋतुराज सिन्हा गरीबों को बांटे कंबल, कहा- असहायों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म

ऋतुराज सिन्हा गरीबों को बांटे कंबल, कहा- असहायों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म

पटना. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने आज अटल बिहारी की जयंती के पूर्व संध्या पर फतुहा विधानसभा के उसफा पंचायत के सदहपूरा गांव में सैकड़ों गरीब निर्धन असहाय लोगों के बीच कंबल वितरित किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेकर सदैव सेवा के लिए खड़ा रहता है। आपने कोरोना काल में देखा ही है कि देश की 80 करोड़ की आबादी को मुफ्त में राशन वितरीत किया गया। इसके अलावा उज्ज्वला योजना हो, आयुष्मान भारत जैसी कई कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश के लोगों की सेवा में लगे हैं। इसलिए भाजपा के कार्यकर्ता की आत्मा में  सेवा भावना बसी है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से  मंडल अध्यक्ष पारसनाथ, जिला उपाध्यक्ष संजय यडुवेन्दु, किसान मोर्चा अध्यक्ष रूपेश जी, दीपक, मुन्ना, सतीश, दुर्गेश सहित भाजपा के वरीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Suggested News