बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में राजद प्रत्याशी अभय कुशवाहा ने जीत का किया दावा, कहा मोदी नहीं मुद्दे की बात कर रहे तेजस्वी

औरंगाबाद में राजद प्रत्याशी अभय कुशवाहा ने जीत का किया दावा, कहा मोदी नहीं मुद्दे की बात कर रहे तेजस्वी

AURANGABAD : आज औरंगाबाद में महागठबंधन के प्रत्याशी अभय कुशवाहा ने जनता की समस्या को सिरे से खारिज करते हुए कहा की तेजस्वी यादव के द्वारा जारी किए गए परिवर्तन पत्र में जो 24 वचन दिए गए है। मैं उसपर काम कर रहा हूं। उनकी नजर में आज जनता की समस्या कोई मुद्दा नही है , बल्कि तेजस्वी यादव के द्वारा जारी किए गए 24 वचन ही सर्वोपरी है। 

उन्होंने अपनी चुनावी स्थिति की बारे में जानकारी देते हुए बताया है की इस बार औरंगाबाद की जनता किसी के भी झांसे में आने वाली नही है। क्यों की अब जनता सजग और सतर्क है। जब उनसे यह पूछा गया की आज औरंगाबाद योगी जी का कार्यक्रम है और वह खास करके राजपूत वर्ग के लोगो को गोलबंद करने आ रहे है। 

इसपर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा की वह सीएम है। यह कौन सी बड़ी बात है। यहां  तो मोदी जी भी आ कर चले गए। चुनाव है आना जाना तो लगा रहता है। जब उनसे यह कहा गया की कोई भी प्रत्याशी औरंगाबाद की मुद्दे की बात नही कर रहे है चाहे वह कोयल नहर परियोजना या हड़ियाही नहर  परियोजना हो।

इसकी बात किसी भी पार्टी के प्रत्याशी नही कर रहे है जो औरंगाबाद वासियों के लिए ज्वलंत मुद्दे है। इस बिंदु पर वह अपने विपक्षी पार्टी भाजपा प्रत्याशी पर तंज कसते हुए जमकर निशाना साधा है,और बताया की औरंगाबाद हीं नहीं। इसबार पूरे देश में महा गठबंधन की झंडा लहराएगा और केन्द्र में महागठबंधन की सरकार बनेगी। 

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Suggested News