बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Lok Sabha Election 2024 : मुंगेर में राजद प्रत्याशी कुमारी अनीता एनडीए प्रत्याशी को दे रही कड़ी टक्कर, कई इलाकों में चलाया जनसंपर्क अभियान

Lok Sabha Election 2024 : मुंगेर में राजद प्रत्याशी कुमारी अनीता एनडीए प्रत्याशी को दे रही कड़ी टक्कर, कई इलाकों में चलाया जनसंपर्क अभियान

MUNGER : बिहार में मुंगेर लोक सभा हमेशा हॉट सीट बना रहता है। इस बार भी मुंगेर लोकसभा के लिए जहां एनडीए ने अपने प्रत्याशी के रूप में मुंगेर के वर्तमान जदयू के  सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को पुनः चुना है। तो वहीं महागठबंधन ने अपने प्रत्याशी के रूप में बाहुबली अशोक महतो की नवविवाहिता पत्नी कुमारी अनिता को चुना है। 

दोनों प्रत्याशी अब मतदाताओं को अपने अपने पक्ष में गोलबंद करने में जुट गए है। एनडीए के प्रत्याशी ललन सिंह जहाँ अपने समर्थकों के साथ मुंगेर जिला अंतर्गत बरियारपुर प्रखंड के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाया। 

वहीँ दूसरी तस्वीर में महागठबंधन आरजेडी प्रत्याशी कुमारी अनिता अपने समर्थकों के साथ सदर प्रखंड के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क अभियान चला रही है। दोनो हो प्रत्याशियों को मतदाता फूल माला पहना स्वागत भी कर रहे है।  जिससे प्रत्याशियों में उत्साह भी बढ़ रहा है। लेकिन जनता 13 मई को किसे वोट देगी। ये तो 4 जून को जब मतगणना के दिन ही पता चल पाएगा।

मुंगेर से इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट

Suggested News