बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कर्पूरी ठाकुर के अतिपिछड़ों को दिए आरक्षण को राजद ने आगे बढ़ाया, भाजपा ने डर के कारण उन्हें दिया भारत रत्न : तेजस्वी

कर्पूरी ठाकुर के अतिपिछड़ों को दिए आरक्षण को राजद ने आगे बढ़ाया, भाजपा ने डर के कारण उन्हें दिया भारत रत्न : तेजस्वी

 PATNA : कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलना बिहार के लोगों की जीत है। तेजस्वी यादव ने कहा कि आज कुछ भी हो, आप लोगों ने लालू जी का साथ नहीं छोड़ा, मंच से ही तेजस्वी ने कहा कि आप लोग तैयार हो जाइए कि पूरी मजबूती के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। तेजस्वी यादव ने कहा लालू यादव नहीं झूके तो तेजस्वी यादव भी ईडी और सीबीआई के सामने नहीं झुकेगा।

तेजस्वी यादव ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने के फैसले को भाजपा का डर बताया। एसके मेमोरियल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में तेजस्वी ने कहा कि समाजवादियों और अति पिछड़ों को देखकर भाजपा डर गई कि यह साथ हो गए तो चुनाव में उन्हें कोई वोट नहीं देगा। यही कारण है कि जो भाजपा वाले कल तक कर्पूरी ठाकुर को गाली देते थे, उन्हें भारत  रत्न से सम्मानित करने का फैसला किया। कल भाजपा वाले पटाखे फोड़ रहे थे।

कर्पूरी ठाकुर ने अति पिछड़ों को आरक्षण

तेजस्वी यादव ने बताया कि यह कर्पूरी ठाकुर ही थे, जिन्होंने सबसे पहले अति पिछड़ों को 12 परसेंट आरक्षण देने का काम किया। फिर लालू जी सीएम बने तो उन्होंने इसे बढ़ाकर 14 परसेंट कर दिया। बाद में राबड़ी जी मुख्यमंत्री बनी तो इसे 18 परसेंट किया गया और अब जब फिर से हमारी सरकार बनी तो अति पिछड़ों के आरक्षण को 25 परसेंट तक बढ़ाने का काम किया गया है।

तेजस्वी यादव ने खुद को कर्पूरी ठाकुर का अनुयायी बताते हुए कहा कि नई पीढ़ी को यह जानना जरुरी है कि कर्पूरी ठाकुर ने क्या-क्या संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि हमारे दल और राष्ट्रीय अध्यक्ष की यह मांग रही है कि कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। खुशी इस बात की है आज यह मांग पूरी हो गई है। आज हम गर्व से उन्हें भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर कह कर बुला सकते हैं। 


Suggested News