बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोकसभा चुनाव परिणाम को मानने से आरजेडी ने किया इंकार, बताया षड्यंत्र का जनादेश

लोकसभा चुनाव परिणाम को मानने से आरजेडी ने किया इंकार, बताया षड्यंत्र का जनादेश

PATNA : आरजेडी ने लोकसभा चुनाव में मिले जनादेश को मानने से इंकार कर दिया है। मंगलवार को आरजेडी की समीक्षा बैठक के बाद जगदानंद सिंह ने कहा कि यह षडयंत्र का जनादेश है। उन्होंने कहा कि हम मानते हैं कि हमारी जीत हुई है और सही जनादेश को पलटने का काम किया गया है।

प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए जगदानंद सिंह ने कहा कि तेजस्वी  यादव राजद का नेतृत्व करते रहेंगे। राजद अपने नेतृत्व पर विश्वास करता है।उन्होंने कहा कि 2020 चुनाव के लिए हम तैयार हैं।

तेजस्वी यादव ने काफी मेहनत की है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन अगले चुनाव तक रहेगा। तेजप्रताप का मामला हमारा आंतरिक मामला है।

आरजेडी ने बनाई कमेटी

लोकसभा चुनाव में हुए हार को लेकर जगदानंद सिंह के नेतृत्व में एक कमेटी बनाई गई है। आलोक मेहता और अब्दुल बारी सिद्दीकी इस कमेटी के सदस्य है।  बताया गया है कि ये कमेटी हार के कारणों का पता लगाएगी।


Suggested News