RJD का दावा : 2019 में फिनिश हो जायेंगे नीतीश, घोटालों के किस्मों का एक्सपर्ट भी बताया

PATNA : चुनावी माहौल में सभी राजनीतिक दल अलग-अलग नारे गढ़ रहे हैं। अपने नेता की ब्रांडिंग से लेकर विरोधियों पर हमला बोलने के लिए स्लोगन्स बनाये जा रहे हैं। तेजस्वी यादव को सामने रखकर आरजेडी ने नारा दिया है 'तेजस्वी चुनो, भविष्य चुनो'। आरजेडी की तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश को निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर स्लोगन्स चलाये जा रहे हैं।
आरजेडी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर एक ऐसा ही स्लोगन जारी किया है। आरजेडी की तरफ से सोशल मीडिया में जारी किए गए इस बैनर में लिखा है.. ' दो हजार उन्नीस, नीतीश फिनिश'। नीतीश कुमार की तस्वीर वाले इस पोस्टर पर आगे लिखा है कि 'घोटाले कितने प्रकार का होता है? अधिक जानकारी के लिए नीतीश कुमार से संपर्क करें'। इस पोस्टर में नीतीश कुमार चीप मिनिस्टर लिखा गया है। पोस्टर को आरजेडी के ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से पोस्ट किया गया है।
इस पोस्टर के जरिये आरजेडी ने चुनाव प्रचार में अपना आक्रामक तेवर दिखाया है। जबकि जेडीयू अब तक लालू और उनके कुनबे पर निशाना साधने की बजाय अपने नेता नीतीश कुमार के लिए अच्छा है, सच्चा है जैसे स्लोगन का इस्तेमाल कर रहा है।