बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजद नेता श्याम रजक पहुंचे नवादा, दोहरे शतक के लिए ईशान किशन को दी बधाई, कहा शराबबंदी की दूर होंगी खामियां

राजद नेता श्याम रजक पहुंचे नवादा, दोहरे शतक के लिए ईशान किशन को दी बधाई, कहा शराबबंदी की दूर होंगी खामियां

NAWADA : आज नवादा पहुंचे राजद के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया। जिला अध्यक्ष उदय यादव व श्रवण कुशवाहा के नेतृत्व में उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर राजद के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में अति पिछड़ों को जो अधिकार मिलना चाहिए। उसके लिए हमारी सरकार कटिबद्ध थी। वहीं अति पिछड़ों को आरक्षण ना मिल पाए इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने कई तरह के कुचक्र चलें। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने ईमानदारी के साथ चुनाव कराने का अधिकार दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शुरू से ही पिछड़ों और अति पिछड़ों का खिलाफ रही है। उन्होंने कहा कि पिछड़ों अति पिछड़ों को अधिकार देने के लिए मंडल आयोग के तहत आरक्षण दिया। इसलिए सुप्रीम कोर्ट ने भी चुनाव कराने का आदेश दिया।


शराबबंदी के सवाल पर श्याम रजक ने कहा कि शराबबंदी फेल नहीं है, बल्कि उसके क्रियान्वयन में कुछ खामियां रह गई हैं। उन्होंने कहा कि शराबबंदी से सबसे अधिक फायदा गरीब गुरबों को हुई है। अगर गरीब गुरवे अपने कमाई का पैसा शराब में उड़ा दे तो उनके बच्चे कैसे पढ़ेंगे और देश का विकास कैसे होगा।                जब उनसे पूछा गया एक तरफ जहरीली शराब से लोगों की मौत भी हो रही है, तब उन्होंने कहा कि घटनाएं होती है मैं इसे इनकार नहीं कर सकता। घटनाओं को रोकने के लिए कार्यान्वयन होता है। शराबबंदी में जो खामियां है, उसे समीक्षा कर दूर कर दिया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी शराबबंदी का पक्षधर हैं। नीतीश कुमार कि जब सरकार बनी, तब सभी दल के लोगों ने संकल्प लिया था की हम लोग शराबबंदी के पक्षधर हैं। अब न जाने लोग क्यों अलग अलग बातें कर रहे हैं।

वही जब श्याम रजक से पूछा गया कि नवादा के लाल भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बधाई दिया।  आखिर तेजस्वी यादव ने बधाई क्यों नहीं दिया।  इस सवाल पर उन्होंने कहा कि तेजस्वी तो खुद क्रिकेटर है। वे अभी सिंगापुर में पिताजी का इलाज करा रहे हैं। हमारी पार्टी ने ईशान किशन को बधाई दिया है। हम लोग फक्र महसूस कर रहे हैं। बिहार के लाल ईशान किशन पर बिहार नहीं बल्कि देश ही गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना करते हैं की ईशान किशन तिहरा शतक भी लगाए और देश का सर्वोत्तम क्रिकेट खिलाड़ी बने। इस मौके पर राजद जिला अध्यक्ष उदय यादव, श्रवण कुशवाहा, गौतम कपूर चंद्रवंशी, महिला जिला अध्यक्ष रेनू सिंह सहित कई नेता उपस्थित थे।  

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट 

Suggested News