बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजद की बैठक में नेताओं ने जमकर निकाली भड़ास, जानिए किस नेता ने क्या कहा...

राजद की बैठक में नेताओं ने जमकर निकाली भड़ास, जानिए किस नेता ने क्या कहा...

PATNA: राजद के सदस्यता अभियान की हवा निकल गई है। सदस्यता अभियान की समीक्षा को लेकर पटना में शुक्रवार को बुलाई गई बैठक में नेताओं ने जमकर अपनी भड़ास निकाली। जगदानंद सिंह और कांति सिंह जैसे वरिष्ठ नेताओं ने भी सदस्यता अभियान को लेकर सवाल खड़े किए।

बैठक को संबोधित करते हुए जगदानंद सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर जिलों में दिलचस्पी नहीं दिखाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सिर्फ 17 विधायकों ने सदस्यता को लेकर रसीद ली है, वहीं महज 4 जिलों ने रसीद को लेकर दिलचस्पी दिखाई है बाकि के जिले दिलचस्पी नहीं दिखा रहे।

दूसरी ओर पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरजेडी के वरिष्ठ नेता कांति सिंह ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्व पर बड़ा आरोप लगाया है। कांति सिंह ने कहा कि रामचंद्र पूर्वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा कर रहे हैं। उन्हें सदस्यता अभियान के लिए रसीद मुहैया नहीं कराई जा रही है।

वहीं राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा है कि आरजेडी अपने सदस्यता अभियान के लिए रसीद भी नहीं जुटा पा रही है। उन्होंने कहा कि लोग पार्टी के सदस्य बनने के लिए इतने उत्सुक हैं कि हमलोग रसीद की छपाई भी नहीं करा पा रहे हैं।


Suggested News