बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

RJD विधायक को MP MLA कोर्ट ने मिली बड़ी राहत, साक्ष्य के अभाव में इस आरोप से हुए बाइज्जत बरी

RJD विधायक को MP MLA कोर्ट ने मिली बड़ी राहत, साक्ष्य के अभाव में इस आरोप से हुए बाइज्जत बरी

PATNA: RJD विधायक डॉ. मुकेश रौशन को कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। दरअसल, कोर्ट ने गुरुवार को  RJD विधायक को बाइज्जत बरी कर दी है। राजद विधायक को हाजीपुर MP MLA कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। 

मिली जानकारी अनुसार साक्ष्य के अभाव में RJD विधायक डॉ. मुकेश रौशन को कोर्ट ने बरी कर दिया है। राजद विधायक पर आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप था। बताया जा  रहा कि राजद विधायक ने सैकड़ों गाड़ियों के काफिले और  हज़ारों समर्थकों के साथ अपने महानार में बिना परमिशन के रोड शो एवं लॉक डाउन का उल्लंघन किया था। 

वहीं इस मामले में RJD विधायक पर 2020 में महनार थाना में केस दर्ज हुआ था। वहीं इस मामले में साक्ष्य के अभाव में कोर्ट ने राजद विधायक को  बाइज्जत बरी कर दिया है। कोर्ट ने दोनों आरोपों को किया बरी किया है। राजद विधायक के साथ एक अन्य पर भी इस मामले में केस दर्ज था। 

बता दें कि, कोर्ट का फैसला आने के बाद राजद विधायक ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि, मुझे कानून और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था। आज न्याय की जीत हुई हैं। वहीं राजद विधायक के वकील ने बताया कि, उनके खिलाफ किसी ने झूठा आरोप लगाकर केस दर्ज कराया था। इस मामले में साक्ष्य नहीं मिल पाने के कारण कोर्ट ने राजद विधायक को बाइज्जत बरी कर दिया है। आज सत्य की जीत हुई है।

Suggested News