बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजद विधायक सुधाकर की चुनौती, बक्सर में दिखेगा प्रधानमंत्री के खिलाफ जनाक्रोश, सीएम नीतीश को भी दिया चैलेंज

राजद विधायक सुधाकर की चुनौती,  बक्सर में दिखेगा प्रधानमंत्री के खिलाफ जनाक्रोश, सीएम नीतीश को भी दिया चैलेंज

PATNA: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जनविश्वास यात्रा पर हैं। आज उनकी जनविश्वास यात्रा बक्सर में है। इस दौरान राजद विधायक सुधाकर सिंह ने तेजस्वी यादव की यात्रा की तारीफ करते हुए सीएम नीतीश और पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला है। सुधाकर सिंह ने कहा है कि पीएम के खिलाफ जो जनाक्रोश है वह बक्सर में दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि बक्सर से ही यह संदेश जाएगा की देश में अब सत्ता परिवर्तन होने वाला है। 

सुधाकर सिंह ने कहा कि, बक्सर विश्वामित्र की ज्ञान भूमि है। यहां तेजस्वी यादव और राजद सुप्रीमो लालू यादव जब भी आए हैं उनका ऐतिहासिक स्वागत हुआ है। उन्होंने कहा कि, बक्सर परिवर्तन की भूमि है। यहां से देश की राजनीति को बनते और बिगड़ते देखा गया है। इस बार भी संदेश है जाएगा की देश में सत्ता परिवर्तन होगा। पीएम मोदी के खिलाफ जो जनाक्रोश है वह यहां देखेगा।

वहीं सुधाकर सिंह ने सीएम नीतीश को चुनौती देते हुए कहा कि, सीएम राजद कितने सीटों पर जीतेगी इसकी चिंता छोड़ दें और यह बताएं कि वह किस सीट से चुनाव लड़ेंगे। फिर हम लोग बताएंगे कि कौन कितनी सीट जीतेगा। दरअसल, बिहार विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है और इस दौरान सदन में सीएम नीतीश ने कहा थी कि राजद इस बार एक भी सीट नहीं जीतेगी।  

मालूम हो कि, सीएम नीतीश ने राजद कोटे के मंत्री के कार्यकाल की जांच करने का आदेश दिया है। जिसको लेकर सुधाकर सिंह ने कहा कि हम सीएम को चुनौती देते हैं कि वह 19 साल के शासन काल की जांच करवाएं। सभी घोटालें उनके ही कार्यकाल में हुई है। सीएम नीतीश भ्रष्टाचार के प्रतीक है।

रंजन की रिपोर्ट

Suggested News