NAWADA : नवादा में श्री राजकृष्णा एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा सफाई अभियान चलाई जा रही है। स्थानीय विधायक राजद विभा देवी के सौजन्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। सफाई करवा रहे दिनेश कुमार अकेला ने बताया कि विधायक के द्वारा एक बड़ी पहल की गयी है। नवादा को स्वस्थ सुंदर बनाने को लेकर लगातार यह अभियान 19 तारीख से शुरू की गई है और जिले के 33 वार्ड में यह अभियान चलाया जाएगा। वार्ड की साफ सफाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह काम नगर परिषद की है।
लेकिन इतनी बड़ी लापरवाही है कि जिले में सफाई के नाम पर ढिंढोरा पीटने वाला नगर परिषद बिल्कुल ही फेल है। कहीं पर सफाई नाम का चीज नहीं है। कई बार विधायक ने खुद इसकी जांच की तो कई जगह पर गंदगी पाया गया। जिसके बाद उन्होंने मोर्चा सम्भाला है। 2 दर्जन से अधिक जगहों पर सफाई अभियान दिन और रात की जा रही है। शहर को खूबसूरत बनाने को लेकर राजद विधायक 24 घंटा नजर रख रही है। शहर के प्राइवेट कैंपस, अधिकारी कैम्पस, खेलकूद, शिक्षा जगत सहित तमाम जगहों पर बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है।
अकेला ने बताया कि जहां पर सफाई करने जा रहे हैं। वहां पर लोगों का बेहतर सहयोग मिल रहा है। जिले के अफसर कॉलोनी में विपिन कुमार के द्वारा सपोर्ट किया गया। यहां पर सफाई किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक मजदूर को 350 रुपए भी प्रतिदिन दिया जाता है। विधायक की एक अच्छी पहल है कि लोगों को जहाँ रोजगार मिला है। वहीँ इस काम में जेसीबी और ट्रैक्टर भी लगाया गया है।
नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट