बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजद नालंदा जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, विधान सभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा

राजद नालंदा जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, विधान सभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा

Nalanda : राष्ट्रीय जनता दल जिला कार्यकारिणी की बैठक शहर के एक मैरिज हॉल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष अशोक प्रसाद हिमांशु ने की।  बैठक में मुख्य रूप से बिहार विधान परिषद के पूर्व उपसभापति एवं पटना प्रमंडल के प्रभारी सलीम परवेज, पूर्व विधान पार्षद आजाद गांधी शामिल हुए। 

इस मौके पर पटना प्रमंडल प्रभारी सलीम परवेज ने कहा कि संगठन को धारदार बनाने और आने वाले बिहार में विधानसभा और स्नातक  चुनाव को लेकर बैठक का आयोजन किया गया है। इस बार विधानसभा का चुनाव आर पार की लड़ाई है।  परिवर्तन की लहर पूरे बिहार में देखने को मिल रहा है। प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार में राष्ट्रीय जनता दल सरकार बनाएगी 

वहीं बैठक में पार्टी के हिलसा के विधायक शक्ति यादव के शामिल नहीं होने पर उन्होंने कहा कि पार्टी में कहीं टूट नहीं है। पूरी पार्टी मजबूती के साथ नालंदा में विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। सभी लोगों का अपना अपना निर्णय होता है। पार्टी में कोई रहे या नहीं रहे पार्टी का संगठन अपना काम करता रहता है। उन्होंने कहा कि चुनावी मौसम है, कोई भी कहीं भी आ जा सकता है, लेकिन पार्टी संगठन के जिला अध्यक्ष सहित अन्य लोग मौजूद हैं इसलिए कहीं भी किसी प्रकार का कोई टूट नहीं है। 

वहीं पूर्व विधान पार्षद आजाद गांधी ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल का संगठन नालंदा में गांव-गांव तक मजबूत है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की सरकार के द्वारा 15 वर्षों के दौरान दलितों अति पिछड़ों के साथ जो व्यवहार किया गया है उसका बदला इस बार के चुनाव में लोग लेंगे। 

बैठक में जिलाध्यक्ष अशोक कुमार हिमांशु, प्रधान महासचिव सुनील यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष हुमांयू अख्तर तारिक़,महानगर अध्यक्ष खुर्शीद अंसारी, उपाध्यक्ष टनटन खान, पप्पू यादव, प्रखंड अध्यक्ष बिहराशरीफ आमोद कुमार, बिनोद यादव आदि लोग शामिल थे।

नालंदा से राज की रिपोर्ट


Suggested News