बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजद ने किया बैठक का आयोजन, सदस्यता अभियान को सफल बनाने पर हुई चर्चा

राजद ने किया बैठक का आयोजन, सदस्यता अभियान को सफल बनाने पर हुई चर्चा

NAWADA : राष्ट्रीय जनता दल के कार्यालय में जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक में पार्टी के लाखों नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया. बैठक में मुख्य रूप से सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई और विभिन्न प्रखंडों से आए प्रखंड अध्यक्षों द्वारा प्रखंडों में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी प्राप्त की गई. वहीँ बैठक में सदस्यता अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करने पर चर्चा की गयी. साथ ही पंचायत स्तर पर बूथ प्रभारी नियुक्त कर अधिक से अधिक सदस्य बनाने का संकल्प लिया गया. 

सदस्यता अभियान को गति देने के लिए प्रखंड के विभिन्न कस्बों, गांवों के कोने-कोने, हाट बाजार एवं जिला मुख्यालय के विभिन्न चौक-चौराहों पर शिविर एवं कैम्प लगाकर अभियान को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. उधर हिलसा से राजद विधायक शक्ति सिंह यादव ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा की वहाँ क्या हो रहा है उनको पता है. गिरिराज सिंह सिंह और संजय पासवान क्या बोल रहे है. सी पी ठाकुर क्या बोल रहे है. उन्होंने एनडीए को अपने घर में झाँकने की सलाह दी. एनडीए में बयानवीरों के बयान से नेता आहात हो रहे है. 

महागठबंधन अपने घर को मजबूत करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. उन्होएँ कहा की भाजपा 370 के सवाल पर पुरे देश में एक संविधान की बात कर रही है. उन्होंने कहा मैं पूछना चाहता हूँ की नागालैंड में दो झंडे कैसे हो गए. उसके लिए कौन जिम्मेवार है. इस देश में मंदी पर अपनी स्थिति स्पष्ट कीजिये.  

बैठक में सदस्यता अभियान के मगध प्रमंडल प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह, हिलसा विधायक और राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, रजौली विधायक प्रकाश वीर, विभा देवी, प्रिंस तमन्ना और  सभी प्रखंड अध्यक्ष मौजूद थे.

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट 




Suggested News