बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजद जहां भी सत्ता में रहा है उसके सुप्रीमो अपने और परिवार के लिए पहले बंगला और संपत्ति की व्यवस्था किए : अरविन्द सिंह

राजद जहां भी सत्ता में रहा है उसके सुप्रीमो अपने और परिवार के लिए पहले बंगला और संपत्ति की व्यवस्था किए : अरविन्द सिंह

PATNA : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि राजद की जहां-जहां भी सरकार में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से रहा है. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सबसे पहले अपने और अपने परिवार के लिए बंगला, प्रॉपर्टी एवं संपत्ति की व्यवस्था भरपूर किया.

सिंह ने कहा कि जब बिहार में राजद की सरकार थी तो उन्होंने चारा घोटाला, अलकतरा घोटाला, अपहरण,   लूट  और व्यापारियों डॉक्टर और संपन्न लोगों का रंगदारी टैक्स से अपना और सरकार का भविष्य की शुरुआत किया. 

जितने भी लोग उनके संपर्क में किसी मुसीबत में फरियाद लेकर आए या तो उनके बंगला जमीन उनके प्रॉपर्टी सब को हड़पने का काम किया. इसीलिए उनके दोनों पुत्रों के पास उनकी आयु से ज्यादा बांग्ला फॉर्महाउस जमीन और संपत्ति है.

अरविन्द सिंह ने कहा कि जब लालू प्रसाद सजायाफ्ता होकर के रांची होटवार जेल गए. वहां उनके गठबंधन की सरकार बनते ही सबसे पहले रिम्स रांची का जो सबसे बड़ा अस्पताल है उसपर कब्जा किया. उसके बाद वे सीधा डायरेक्टर के बंगला को ही अपने कब्जे में ले लिया. और वे बंगला के अंदर, डायरेक्टर बंगला के बाहर यही पहचान है राजद और राजद सुप्रीमो की. बिहार की जनता भली भांति इस बात को समझ ले.

उन्होंने कहा की 

"जब रंगा सियारों की पार्टी राजद और कांग्रेस सत्ता में आऐगा, 

तो फिर जंगलराज लायेगा,

 त्राहिमाम मचायेगा, 

बिहार के जनता को सतायेगा,  

व्यापारियों डॉक्टरों मजदूरों को बिहार से भगाएगा,

अपहरण फिरौती और रंगदारी के साथ गुंडाराज चलाएगा".

Suggested News