बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

RJD प्रदेश अध्यक्ष के बेटे ने मोदी सरकार के सामने रख दी बड़ी मांग, कहा- बिहारवासियों को जल्द दें यह सुविधा

RJD प्रदेश अध्यक्ष के बेटे ने मोदी सरकार के सामने रख दी बड़ी मांग, कहा- बिहारवासियों को जल्द दें यह सुविधा

PATNA: बिहार में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की मांग की गई है। इसके लिए रामगढ़ के विधायक और राजद के प्रदेश अध्यक्ष के बेटे सुधाकर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में बिहार के गौरवमय इतिहास का भी चर्चा किया है। उन्होंने कहा पत्र में लिखा कि आयुर्वेद के क्षेत्र में बिहार का गौरवमय इतिहास रहा है। प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय का प्रारंभ ही आयुर्वेद संकाय से हुआ था। 

उन्होंने पत्र के माध्यम से बताया कि, नालंदा विश्वविद्यालय के पहले कुलपति रसायनशास्त्र उदभट्ट विद्वान नार्गाजुन हुए थे, जिनके कार्यकाल में रस-औषधियों का विकास व्यापक स्तर पर हुआ था। आगे उन्होंने लिखा कि आज बिहार के लोगों को आयुर्वेदिक पद्धति से बेहतर इलाज कराने हेतु नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान जाना पड़ता हैं।

उन्होंने कहा कि यदि बिहार राज्य में नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के तर्ज पर एक संस्थान खोल दिया जाए तो बिहार के लोगों का समुचित इलाज यहीं हो जाएगा और लोगों को परेशानियों का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। मालूम हो कि अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान का संचालन आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा होता है। 

Suggested News