बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजद सुप्रीमो लालू यादव एयर एंबुलेंस से दिल्ली के लिए रवाना, AIIMS में होंगे भर्ती

राजद सुप्रीमो लालू यादव एयर एंबुलेंस से दिल्ली के लिए रवाना, AIIMS में होंगे भर्ती

पटना. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस से दिल्ली रवाना हो गये हैं। मिली जानकारी के अनुसार उन्हें वहां एम्स में भर्ती किया जाएगा। उनके साथ एयर एंबुलेंस में बेटी मीसा भारती है। साथ ही डॉक्टर की टीम भी है। वहीं राबड़ी देवी और तेजस्वी पहले ही दिल्ली पहुंच गये हैं।


लालू पिछले तीन दिन से पटना के पारस हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती हैं। यहां उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो रही थी। इसके बाद यहां से दिल्ली ले जाने का फैसला लिया गया है। आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लालू से मिलने के लिए पारस अस्पताल भी पहुंचे। यहां उन्होंने लालू के स्वस्थ की डॉक्टरों से जानकारी ली। इस दौरान लालू के दोनों बेटे तेजस्वी और तेजप्रताप भी मौजूद थे।

वहीं तेजस्वी यादव ने पारस अस्पताल से बाहर आकर लालू यादव की तबीयत के बारे में जानकारी दी। तेजस्वी ने कहा कि आज शाम लालू यादव को दिल्ली ले जाया जाएगा। वहीं, अगर जरूरत पड़ी तो हम उन्हें सिंगापुर ले जाएंगे। उनकी हालत अभी स्थिर है। आप सभी लोगों की दुआ काम कर रही है।

मंगलवार को पीएम मोदी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई बड़े नेताओं ने तेजस्वी को फोन कर लालू की सेहत की जानकारी ली थी। वहीं बुधवार को बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने अस्पताल जाकर लालू के परिवार और डॉक्टर्स से बात की थी। उन्होंने लालू को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली भेजने और एयर एंबुलेंस मुहैया कराने की बात कही थी।

Suggested News