बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेटे तेजस्वी के साथ मेदांता अस्पताल पहुंचे आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव, मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य की ली जानकारी

बेटे तेजस्वी के साथ मेदांता अस्पताल पहुंचे आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव, मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य की ली जानकारी

NEW DELHI : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक   मुलायम सिंह यादव की तबीयत अभी भी नाजुक बनी हुई है। उनका इलाज हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित मेदांता अस्पताल में चल रहा है। ताजा हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक मुलायम सिंह यादव इंटेंशिव केयर यूनिट में भर्ती हैं। जबकि विशेषज्ञों की टीम उनके इलाज में जुटी हुई है। 


उधर मुलायम सिंह यादव का हालचाल जानने के लिए मेदान्ता में नेताओं के आने जाने का ताँता लगा हुआ है। बिहार सरकार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज अपने पिता लालू प्रसाद यादव के साथ अस्पताल पहुंचे। 

अस्पताल जाने के बाद लालू और तेजस्वी यादव ने मुलायम सिंह की तबियत का हालचाल जाना। इसके पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी आज अस्पताल पहुंचे और मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। 

बता दें की 82 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का कई दिनों से मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि रविवार को उनकी हालत गंभीर होने के बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। सपा संस्थापक को सांस लेने में तकलीफ और निम्न रक्तचाप की शिकायत पर पिछले महीने अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

नई दिल्ली से धीरज की रिपोर्ट 

Suggested News