लैंड फॉर जॉब मामले में ईडी दफ्तर पहुंचेगे राजद सुप्रीमो, कार्यालय के बाहर राजद के कार्यकर्ताओं का उमड़ा हुजूम
पटना- बिहार में महागठबंधन की सरकार गिरने के साथ हीं लालू की मुश्कीलें बढ़ती जा रहीं है. लैंड फॉर जॉब मामले में आज राजद सुप्रीमों लालू यादव और उनके परिवार से ईडी दफ्तर में पूछताछ होगी. लालू 11 बजे ईडी दफ्तर पहुंचगे . राजद सुप्रीमो लालू यादव से आज पटना में ईडी के जोनल दफ्तर में पूछताछ होने वाली है. जमीन के बदले नौकरी घोटाले के मामले पूछताछ होने वाली है. लालू यादव पूछताछ के लिए ईडी के दफ्तर 11 बजे पहुंचेगे. लालू , तेजस्वी ,राबड़ी,मीसा,हेमा से ईडी पूछताछ करने वाली है. वहीं ईडी दफ्तर के बाहर राजद कार्यकर्ताओं का हुजुम उमड़ा है. मंगलवार को ईडी तेजस्वी से पूछताछ करेगी.
जब बिहार में सियासी उठापटक तेज था तभी दिल्ली हाईकोर्ट ने भी जमीन के बदले नौकरी घोटाले में लालू परिवार के कुछ सदस्यों को समन जारी कर दिया. दिल्ली उच्च न्यायालय ने लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी यादव और बेटी हेमा यादव के अलावा कुछ दूसरे लोगों को भी समन जारी किया है. समन में कहा गया है कि वे कोर्ट के सामन अगले महीने की 9 तारीख को मौजूद रहें.
दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनावई चल रही थी तो न्यायालय को इस मामले में ईडी की ओर से चार्जशीट फाइल होने की जानकारी मिली. ईडी ने अपनी पहली चार्जशीट में राबड़ी यादव, हेमा यादव, मिसा भारती, अमित कटयाली, ह्रदयानंद चौधरी और कुछ दूसरे लोगों का नाम शामिल किया है. ईडी आगे इस मामले को किस तरह ले जाती है, वह लालू परिवार के खासकर तेजस्वी यादव के राजनीतिक भविष्य के लिए अहम होगा.