बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आर के सिन्हा और ऋतुराज सिन्हा ने गरीबों के बीच बांटे कंबल, सम्राट चौधरी भी रहें मौजूद, विपक्ष को लेकर कह दी बड़ी बात

आर के सिन्हा और ऋतुराज सिन्हा ने गरीबों के बीच बांटे कंबल, सम्राट चौधरी भी रहें मौजूद, विपक्ष को लेकर कह दी बड़ी बात

PATNA: बीजेपी मंत्री ऋतुराज सिन्हा और आर के सिन्हा के आज गरीबों के बीच में कंबल का वितरण किया। इस दौरान बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी भी मौजूद थे। बीजेपी नेताओं ने अन्नापूर्णा में प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ऋतुराज सिन्हा और आर के सिन्हा के हाथों हजारों जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण हुआ है। इस दौरान दीघा विधायक संजीव चौरसिया भी मौके पर मौजूद थे।  

विदित हो कि आर के सिन्हा एवं ऋतुराज सिन्हा द्वारा प्रत्येक वर्ष कंबल का वितरण होते आ रहे है और इस वर्ष भी पटना के सभी मंडलों में मंडल अध्यक्षों द्वारा कंबल का वितरण किया जा रहा है । इसी कड़ी में आज संयुक्त रूप से दीघा,पूर्वी दीघा ,मैनपुरा ,राजीव नगर और पाटलिपुत्र मंडल के जरूरतमद लोगों के बीच वितरित का कार्य अन्नपूर्णा भवन से किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वी दीघा मंडल के अध्यक्ष अमित यादव ने किया एवम मंच संचालन राजेश मुखिया के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में इनके अलावा मंडल अध्य्क्ष -संजय गुप्ता, विक्रम साह, संजीत, मनोज यादव ,दिलीप पासवान, देवाशीष गौतम, राजकुमार ,पुरोशतम पासवान,सुधीर मुखिया, धर्मेन्द्र यादव, अभिषेक बिन्नी, रणवीर सिन्हा,आनंद प्रसाद ने भी कंबल वितरण में अपना सहयोग दिया।

वहीं कार्यक्रम के दौरान सम्राट चौधरी ने कहा कि, यह एक पुण्य का काम है। आर के सिन्हा के परिवार के द्वारा शुरू से गरीबों में कंबल बांटा जाता है। ऋतुराज सिंह और आर के सिंह के द्वारा इस साल भी  गरीबों में कंबल बांटे गए हैं। हम सब यहीं चाहेंगे कि सभी का कल्याण हो सभी ठंड से बचे। यहीं कामना करते हुए सभीको मकर संक्रांति की शुभकामना देते हैं। वहीं विपक्ष पर हमला बोलते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि, राजनीतिक तौर पर विपक्ष की मानसिकता समाप्त हो चुकी है। लालू यादव औऱ नीतीश कुमार भगवान राम और कृष्ण के वंशज हैं। दोनों भले अलग अलग युग में आए थे लेकिन दोनों एक ही थे। तो भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सबको जाना चाहिए ।  

Suggested News