बांका में आयोजित कार्यकर्त्ता सम्मेलन में शामिल हुए रालोजद प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा, कहा-राह बदला है लक्ष्य नहीं

BANKA: बिहार में इन दिनों सियासत गरमाई हुई है। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पक्ष- विपक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। सभी पार्टियों के कार्यकर्ता एक दूसरे पर तीखी बयानबाजी कर रहे हैं। इसी कड़ी में बांका पहुंचे राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने महागठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधा है। दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा बांका में पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का उद्घाटन किया गया। वहीं अपने संबोधन में उपेंद्र कुशवाहा ने वर्तमान राजनीतिक पर कटाक्ष करते हुए कहा कि नीतीश ने अपनी पार्टी  को लालटेन के हाथों में गिरवी रख दी है।

बता दें कि, बांका में शनिवार की संध्या चंद्रशेखर भवन में पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता चंद्रशेखर सिंह नगर भवन बांका पहुंचे। वहीं अपने संबोधन में उपेंद्र कुशवाहा ने वर्तमान राजनीतिक पर कटाक्ष करते हुए कहा किस परिस्थिति में नीतीश कुमार 2005 वाले बिहार को लाने वाले लालटेन की पार्टी के साथ जाकर मिल गए हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने हमेशा शोषित,पीड़ित,गरीब और आम जनों की आवाज उठाने का काम किया। उन्होंने राजनीति में कभी पद के लिए राजनीति ने कहीं, आम जनों की जब भी आवाज दबाने का प्रयास किया हमेशा उपेंद्र कुशवाहा उनके पक्ष में खड़े रहकर जोरदार ढंग से उनकी आवाज को हमेशा उठाने का काम किया।

कुशवाहा ने कहा कि राजनीति सत्ता के लिए नहीं करते, सेवा के लिए करते है। सत्ता की ताकत न्याय दिलाने के लिए होनी चाहिए ,सत्ता सुख सुविधा के लिए नहीं होनी चाहिए। ईमानदार कार्यकर्ता वह है जो सत्ता त्याग कर,आम लोगों की सुख दुख में साथ दे। पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी के नीति एवं सिद्धांतों को जिला ,प्रखंड , पंचायत एवं बूथों तक ले जाने का आग्रह किया। 

Nsmch

उन्होंने कहा कि 2005 के पहले का बिहार या नया बिहार बनाना चाहते हैं। फैसला आपको करना है। बिहार में फिर से पुराना मंजर दिखने लगा। बिहार का कोई विकल्प है तो राष्ट्रीय लोक जनता दल है।उन्होंने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा ने रास्ता बदला जरूर लेकिन लक्ष्य नहीं बदला है।

बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट