कटिहार गोली कांड को लेकर नीतीश सरकार पर बरसे रालोजपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, कहा- नीतीश कुमार की वजूद हो चुकी है खत्म, सिर्फ.....

NALANDA/ NAWADA: राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाह गुरुवार को नालंदा और नवादा पहुंचे। जहां उन्होंने कटिहार गोलीकांड की घटना पर सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि गोली चलाना पुलिस के लिए अंतिम विकल्प होता है, लेकिन इससे पहले विकल्पों को बिहार पुलिस ने क्यों नहीं इस्तेमाल किया। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि कल कटिहार में जो बिजली की समस्या को लेकर ग्रामीणों के द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा था। उसमें गोली मारने के नियत से ही पुलिस द्वारा गोली चलाई गई। कटिहार में बिजली के लिए आंदोलन कर रहे लोगों पर गोली चला कर उनकी आवाज को बिहार सरकार के अधिकारियों ने लाठी गोली से बंद करने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि, अगर गोली के बल पर लोगों के आक्रोश को खत्म करने का नीतीश सरकार सोच रही है तो वह गलतफहमी में जी रही है। कटिहार में हुई घटना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अभिलंब हस्तक्षेप करना चाहिए। घटना में जो भी दोषी है उसके ऊपर 302 का मुकदमा होना चाहिए। नीतीश सरकार आम जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों का दबाने का काम कर रही है यह कहीं ना कहीं अघोषित रूप से बिहार में इमरजेंसी जैसे हालात हैं। कोई तानाशाह सरकार ही आंदोलन करने वाले जनता के ऊपर गोली चलाने का काम कर सकती है जनतांत्रिक सरकार कभी ऐसा नहीं कर सकती है।
वहीं नवादा के टाउन हॉल में एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भी उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर जोरदार हमला किया है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि कटिहार में शांतिपूर्ण बिजली की समस्या को लेकर आंदोलन कर रहे थे लेकिन पुलिस के द्वारा सामने से ही गोली मारकर हत्या की गई है।ऐसे पुलिस वाले पर 302 का मुकदमा दर्ज की जाए। बिहार में सीएम नीतीश कुमार पूरी तरह थक गए हैं। और इनकी राजनीतिक पूरी तरह खत्म हो चुकी है। बिहार में 2005 की शासन जैसा हाल होते जा रहा है। लूट हत्या डकैती का मामला बढ़ता जा रहा है। एक तरफ लालू यादव अपने बेटा को मुख्यमंत्री बनाने के लिए सीएम नीतीश को प्रधानमंत्री के रेस में धकेल दिया है। तो वहीं विपक्ष के द्वारा केंद्र की लड़ाई के लिए इंडिया पार्टी का नाम रखा गया है। लेकिन इंडिया पार्टी में कैसे लोग हैं कैसे लोगों का जमावड़ा है यह जनता से छुपा नहीं है। कभी भी देश के हित में कोई बात नहीं करते सिर्फ मोदी हटाने की बात ही करते हैं।
उन्होंने कहा कि, बिहार को बचाने के लिए वह सीएम नीतीश कुमार के साथ गए थे कि दोबारा से बिहार में राजद की सरकार वापस ना आए। लेकिन बिहार के सीएम नीतीश ने बिहार की जनता को धोखा दिया और फिर से राजद के साथ ही हाथ मिला लिए हैं। भगवान भरोसा भूल से भी अगर राजद की सरकार बन गई तो 2005 से भी ज्यादा भयंकर बिहार के स्थिति हो जाएगी और जनता त्राहिमाम त्राहिमाम चिल्ला आएंगे। अभी बिहार में ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर नीतीश कुमार अपनी छवि को चमकाने की कोशिश कर रहे हैं। जनता से छुपा नहीं है कि और भी विभाग में किस तरह का कारनामा हो रहा है। नीतीश कुमार की वजूद पूरी तरह खत्म हो चुकी है। सिर्फ एक डिब्बा बनकर रह गए हैं।
नालंदा से राज, नवादा से अमन की रिपोर्ट