बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गिरिराज सिंह के समर्थन में खड़ी हुई आरएलएसपी, कहा- सीएम नीतीश इससे पहले उपेन्द्र कुशवाहा को करते थे टारगेट

गिरिराज सिंह के समर्थन में खड़ी हुई आरएलएसपी, कहा- सीएम नीतीश इससे पहले उपेन्द्र कुशवाहा को करते थे टारगेट

PATNA: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बिहार सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं।उन्होंने सीधे तौर पर अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है।गिरिराज सिंह के आरोप के बाद बिहार में राजनीति गरम है।सीएम नीतीश पर हमला के बाद गिरिराज सिंह जेडीयू के निशाने पर आ गए हैं।इसी बीच आरएलएसपी गिरिराज सिंह के समर्थन में उतर गई है।पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव माधव आनंद ने कहा है कि गिरिराज सिंह ने जो आरोप लगाए हैं वो सही होंगे... क्यों कि पिछली सरकार में उपेन्द्र कुशवाहा के साथ नीतीश कुमार ने कुछ ऐसा हीं किया था।

माधव आनंद ने कहा कि जो भी नेता इनकी गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाता है उसके खिलाफ सीएम नीतीश कुमार साजिश रचने लगते हैं।आरएलएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा जब अपने संसदीय क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय लाए तो बिहार सरकार ने उसमें रोड़ा अटका दिया और जमीन हीं नहीं दी।बिहार सरकार की वजह से उनके इलाके में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना नहीं हो सकी।

माधव आनंद ने  बीजेपी और जेडीयू नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार की जनता हीं वास्तविक मालिक है।बिहार का सीएम कौन होगा यह बिहार के मतदाताओं पर छोड़ दीजिए।वैसे भी जिस तरह से नीतीश कुमार ने बिहार की जनता को धोखा देने का काम किया है वैसे में वे फिर से मुख्यमंत्री बनने वाले नहीं हैं।

ये भी पढ़ें----गिरिराज सिंह ने आखिर क्यों कहा---अब तो राजनीति को अलविदा कहने का समय आ गया

जेडीयू ने गिरिराज पर बोला सीधा हमला

नीतीश कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्री और जेडीयू नेता श्रवण कुमार ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर सीधा अटैक किया है।उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि गिरिराज सिंह को करना-धरना कुछ है नहीं और तोहमत सरकार पर लगा रहे हैं।न्यूज4नेशन से बातचीत में बिहार के संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि गिरिराज सिंह ने सरकार पर जो भी आरोप लगाए हैं वो गलत है।बिहार सरकार के लिए हर इलाका एक समान है।

Suggested News