बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बाइक और कार के बीच आमने-सामने टक्कर, शिक्षा प्रसार पदाधिकारी की मौके पर मौत

बाइक और कार के बीच आमने-सामने टक्कर, शिक्षा प्रसार पदाधिकारी की मौके पर मौत

Giridih : झारखंड के गिरिडीह जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां सड़क हादसे में गिरिडीह देवरी टू के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी 58 वर्षीय नरेश दास की मौत हो गई है। वहीं उनका भतीजा गंभीर रुप से घायल है। 

मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नरेश दास अपने कार्यालय से अपने भतीजे के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। उसी दौरान देवरी के रानीपोखर के पास विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार कार से उनके बाइक की सीधी टक्कर हो गई। इस घटना में नरेश दास की  मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भतीजा अनिल कुमार गंभीर रुप से जख्मी हो गया। जिसे  इलाज के लिए देवरी के स्वास्थ केन्द्र में भर्ती कराया गया है। 

इधर घटना की सूचना मिलते ही डीडीसी मुंकुद दास और जिला शिक्षा पदाधिकारी अरविंद कुमार समेत कई प्रशासनिक पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। 

बताया जा रहा है कि जिस चार पहिया वाहन जेएच-11डब्लू-9675 से बाइक टकराया वह गिरिडीह शहर के किसी संजय केसरी की है। फिलहाल पुलिस चार पहिया वाहन को जब्त कर थाना ले गई है। वहीं कार में बैठे लोगों को मामूली चोट लगने की बात सामने आई है।

गिरिडीह से चंदन पांडेय की रिपोर्ट

Suggested News