बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दर्दनाक सड़क हादसे में 4 कांवरियों की मौत, 2 घायल, घर में पसरा मातम

दर्दनाक सड़क हादसे में 4 कांवरियों की मौत, 2 घायल, घर में पसरा मातम

SASARAM : हादसे का मंगलवार...14 अगस्त को सासाराम में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार कांवरियों की मौत हो गयी वहीं दो कांवरिये बुरी तरह जख्मी हो गये। सभी मृतक आरा, बिलाव के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि सभी कांवरिये एक पिकअप वैन पर सवार होकर चेनारी के गुप्ता धाम से जलाभिषेक कर लौट रहे थे, तभी ये हादसा हुआ। 

चिन्हारी के टिकारी के पास NH 2 पर एक कंटेनर से पिकअप वैन की जोरदार भिड़ंत हो गयी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि तेज आवाज हुई और सभी कांवरियों का शव क्षत-विक्षत अवस्था में दूर तक फैल गया। सड़क पर मृतकों का शव देखकर वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गयी। पूरा माहौल गमगीन हो गया। 

मौके पर लोगों की काफी भीड़ जुट गयी। कुछ देर के लिए एनएच पर वाहनों का परिचालन थम गया। सड़क की दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गयीं। हादसे की खबर मिलते ही आनन-फानन में मौके पर पुलिस भी पहुंची और घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया।

इधर, हादसे की खबर मिलते ही परिजनों के घरों पर मातम पसर गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घायल दो लोगों को पास के ही एक निजी क्लीनिक में ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मृतकों में राम रतन,  देव, मुकेश और अमिताभ का नाम है। सभी आरा के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।


Suggested News