बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सारण की 50 से अधिक सड़कों का पथ निर्माण विभाग करेगा अधिग्रहण, सड़कें होंगी चकाचक

सारण की 50 से अधिक सड़कों का पथ निर्माण विभाग करेगा अधिग्रहण, सड़कें होंगी चकाचक

छपरा. जिलाधिकारी निलेश रामचन्द्र देवरे की अध्यक्षता में विभिन्न नगर निकाय क्षे़त्रान्तर्गत 6 मीटर या उससे अधिक चौड़ी सड़कों का पथ निर्माण विभाग में अधिग्रहण और हस्तांतरण से संबंधित बैठक समाहरणालय सभागार में की गई. जिली की 50 से अधिक सड़कों का पथ निर्माण विभाग करेगा. बैठक में  विधायक छपरा, माँझी, एकमा, मढ़ौरा, बनियपुर, परसा एवं सोनपुर विधानसभा के साथ मेयर नगर निगम, छपरा, मुख्यपार्षद नगर पंचायत रिविलगंज, एकमा, मढ़ौरा, दिघवारा, सोनपुर एवं परसा से अधिग्रहण योग्य सड़कों की सूची प्राप्त की गयी. सूची पर व्यापक विमर्श किया गया.

जिलाधिकारी ने कहा कि यातायात की व्यवस्था सुचारु रखने एवं जल निकासी की समुचित व्यवस्था आज के समय की आवश्यकता है. नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार से प्राप्त दिशा-निर्देश के आलोक में नगर निकाय क्षेत्रान्तर्गत वैसे पथ जिनकी लम्बाई कम से कम 0.5 किमी है एवं जिनकी चौड़ाई 6 मीटर से अधिक है, उसका ही पथ निर्माण विभाग के द्वारा अधिग्रहण किया जाएगा.

बैठक में नगर आयुक्त, नगर निगम छपरा, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, छपरा, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल-1, 2 छपरा, कार्यपालक अभियंता नगर विकास प्रमंडल-1 बुडको (नगर निगम क्षेत्र) छपरा, कार्यपालक अभियंता नगर विकास प्रमंडल-2 बुडको (षेष नगर निकाय) छपरा, कार्यपालक अभियंता, नगर पंचायत, रिविलगंज, कोपा, एकमा, मांझी, मढ़ौरा, मशरख, दिघवारा, सोनपुर एवं परसा बाजार उपस्थित थे.


Suggested News