बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पथ निर्माण मंत्री ने अटल पथ पर फुट ओवरब्रिज का किया लोकार्पण, सीढ़ियों के बजाय लिफ्ट से चढ़ेंगे लोग

पथ निर्माण मंत्री ने अटल पथ पर फुट ओवरब्रिज का किया लोकार्पण, सीढ़ियों के बजाय लिफ्ट से चढ़ेंगे लोग

PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने उनके सक्रिय राजनीति के 20 वर्षो के कार्यकाल को 20 प्रतीकात्मक दिवस के रूप से मनाने का फैसला लिया है। इसी कड़ी में आज बांकीपुर विधानसभा अंतर्गत श्री कृष्णा नगर पार्क में वृक्षारोपण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मिथलेश तिवारी के साथ वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार के साथ महानगर उपाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव, संजय पप्पू, विमल कश्यप, संतोष यादव,वार्ड पार्षद रजनीकांत,मंडल अध्यक्ष जयराज निषाद, विनोद सिंह, सोनी सुन्दरका,किरण कुमारी इत्यादि मौजूद थे। 

इसके साथ ही आज अटल पथ फेज -1 अंतर्गत महेश नगर में 3.44 करोड़ की लागत से फुट ओवर ब्रिज का लोकार्पण पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने स्थानीय दीघा विधायक डॉ संजीव चौरसिया के साथ किया। बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा निर्मित इस FOB की लंबाई 53.315 मीटर तथा चौड़ाई 4.620 मीटर है। इस फुट ओवरब्रिज में  सीड़ी के साथ वृद्ध तथा विशेष व्यक्तियों के चढ़ने उतारने के लिए दोनो ओर लिफ्ट भी लगायी गयी है। 

महेश नगर एवं श्री कृष्णा पूरी के आमजनों को सुरक्षित एवं सुगम संपर्क के लिये निर्मित इस पैदल उपरिगामी पुल से आस पास के रहने वाले लोगो मे खुशी की लहर है। ज्ञात हो की अटल पथ में अभी आर-ब्लॉक और कुर्जी नाले के पास भी फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य प्रगति पर है। साथ ही पुनाईचक के पास भी FOB का कार्य निरूपण की प्रक्रिया में है। 

Suggested News