बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का रूट चार्ट हो गया जारी, इस-इस जिले से होकर गुजरेगी यात्रा

बिहार में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का रूट चार्ट हो गया जारी, इस-इस जिले से होकर गुजरेगी यात्रा

पटना. कांग्रेस नेता राहुल गांधी पिछले साढ़े तीन महीने से भी अधिक समय से भारत जोड़ यात्रा पर है। अब बिहार में भी इसकी तैयारी शुरू हो गयी है। बिहार में कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत बांका के मंदार से 5 जनवरी को की जाएगी। कार्यक्रम की सफलता को लेकर प्रदेश से लेकर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सहित वरीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता रात दिन लगे हुए हैं। इस कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित राष्ट्र और राज्य स्तर के नेतागण प्रमुख रूप से शिरकत करेंगे।

पार्टी ने छह दिनों का कार्यक्रम घोषित किया है। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि पांच जनवरी को बांका के मंदार से यात्रा शुरू होगी। आमसभा के बाद शुरू होने वाली इस यात्रा के पहले दिन का पड़ाव 7.3 किलोमीटर के बाद होगा। दूसरे दिन छह जनवरी को ढाका मोड़ से यात्रा शुरू होगी और 19.3 किमी की यात्रा के बाद सर्वोदयनगर इंटर कॉलेज में रात्रि विश्राम होगा। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि तीसरे दिन सात जनवरी को यात्रा की शुरुआत इंगलिश मोड़ पर आमसभा से होगी। 21 किमी की यात्रा के बाद संतपथिक स्कूल भागलपुर में रात्रि विश्राम होगा।

उन्होंने कहा कि चौथे दिन आठ जनवरी की यात्रा 16.5 किमी की होगी। रात्रि विश्राम हबीबपुर में होगा। पांचवे दिन नौ जनवरी की यात्रा 22.8 किलोमीटर की होगी और रात्रि विश्राम सयादेव महाविद्यालय गोरीपुर भागलपुर में होगा। छठवें दिन 10 जनवरी की यात्रा 24 किमी की होगी। रात्रि विश्राम खगड़िया में होगा। प्रवक्ता ने कहा कि आगे के दिनों की यात्रा का रूट चार्ट जल्द जारी होगा।

Suggested News