बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तिहरे हत्याकांड का आरोपी आरपीएफ जवान भोजपुर से गिरफ्तार, झारखंड में घटना को दिया था अंजाम

तिहरे हत्याकांड का आरोपी आरपीएफ जवान भोजपुर से गिरफ्तार, झारखंड में घटना को दिया था अंजाम

Ara : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां तरारी थाना क्षेत्र से तिहरे हत्याकांड के आरोपी आरपीएफ जवान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

तरारी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार के नेतृत्व में करथ गांव में छापेमारी कर एक ही परिवार के तीन लोगों के हत्या के आरोपी आरपीएफ जवान पवन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

घटना अगस्त 2019 की है। झारखंड में रामगढ़ जिला के पूर्व मध्य रेलवे बड़काकाना जंक्शन में आरपीएफ का जवान पवन कुमार तैनात था। रेलवे बैरक में बने क्वार्टर में अशोक राम अपने परिजनों के साथ रहता था। वह दूध बेचने का कारोबार करता था। 

बकाए पैसे को लेकर एक ही परिवार के तीन लोगों की कर दी थी हत्या

दूध के बकाए पैसे को लेकर आरपीएफ जवान तथा अशोक राम के परिजनों से कहासुनी हुई थी। जिसके बाद पवन कुमार ने अशोक राम तथा उसकी पत्नी लीलावती देवी, पुत्री मीना देवी को पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस को पवन कुमार की तभी से तलाश थी। 

Suggested News