बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बोधगया पहुंचे ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, कई योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास, जीविका दीदियों के समूह को दिए गए 40 लाख रूपये

बोधगया पहुंचे ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, कई योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास, जीविका दीदियों के समूह को दिए गए 40 लाख रूपये

GAYA : बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज बोधगया पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने बोधगया के बसाढी पंचायत अंतर्गत बतसपुर गांव में कई योजनाओं का शिलान्यास किया। सबसे पहले बतसपुर में बने ग्रामीण हाट और गोवर्धन योजना की उद्घाटन की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। उसके बाद मंत्री श्रवण कुमार को डीडीसी बिनोद दुहन ने अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। 

पंचायत के मुखिया ईश्वर मांझी और उप मुखिया मनोरंजन प्रसाद समदर्शी ने आए हुए सभी विशिष्ट अतिथि को स्वागत किया। दरअसल बसाढी गया जिला का पहला पंचायत है जहाँ कई योजनाओं का लाभ एक साथ लोगो को मिला है। सबसे पहले जीविका दीदीयों को 40 लाख 50 हजार रुपए का चेक उनके समूह वाले खाते में डाला गया है। उसके बाद बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत पांच लड़कियों को छह छह हजार रुपया दिया गया है। साथ ही पांच दिव्यांग व्यक्तियों को ट्रायल साइकिल दिया गया है। 

इसके अलावा  प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत छह महिलाएं को उनके बच्चे को पालन पोषण के लिए पांच पांच हजार रुपए दिया गया है। पंचायत के उप मुखिया मनोरंजन प्रसाद समदर्शी ने बताया की गोवर्धन योजना 50 लाख की लागत से बनाई गई है। अवशिष्ट  प्रबंधन 7.5 लाख रूपये की लागत से बनाई गई है।

वही ग्रामीण हाट 16 लाख से बनाई गई है। इसके अलावा ग्रामीण पार्क बनाई जा रही है। जिसका आज शिलान्यास किया गया। गौरतलब है की गया जिला का पहला पंचायत बसाढ़ी है जहाँ सरकार से मिलने वाली योजना धरातल पर दिख रही है। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख गुड़िया देवी, सांसद विजय मांझी, जिला पार्षद ज्योति देवी, डीपीओ के अलावा अन्य लोग मौजूद थे।

गया से संतोष की रिपोर्ट

Suggested News