बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा : जिलाधिकारी ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, गायब मिले डॉक्टर व कर्मी, साथ ले गए अटेंडेंस रिजिस्टर

नालंदा : जिलाधिकारी ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, गायब मिले डॉक्टर व कर्मी, साथ ले गए अटेंडेंस रिजिस्टर

NALANDA : स्वास्थ्य व्यस्था की लगातार मिल रही शिकायत के बाद आज नालंदा के जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह का काफिला सदर अस्पताल पहुँचा. जिलाधिकारी के आते ही कर्मियों और डॉक्टरों में हड़कंप मच गया. करीब एक घंटे तक वे सदर अस्पताल के लेवर रूम,प्रसव वार्ड, ओपीडी, इमरजेंसी, एससीयू का निरीक्षण किया. इस मौके पर ओपीडी में तैनात डॉक्टर व कर्मी गायब मिले. 

इसके बाद जिलाधिकारी अटेंडेंस रजिस्टर को अपने साथ लेकर चले गए. इस मौके पर जिलाधिकारी ने बताया कि लगातार मरीजों द्वारा शिकायत मिल रही थी कि डॉक्टर नहीं है तो दवा नहीं मिल रहा है , इलाज के नाम पर रुपए मांगे जा रहे हैं. 

उन्होंने कहा की इसी शिकायत के बाद आज औचक निरीक्षण किया गया है. जिसमें ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक और कर्मी नहीं मिले है. उनसे स्पष्टीकरण पूछा जाएगा. साथ ही कहा की स्वास्थ्य व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इसमें और सुधार को लेकर सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया. 

नालंदा से राज की रिपोर्ट 


Suggested News