बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में शराब के नशे में मिला साधू, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेज जेल

गया में शराब के नशे में मिला साधू, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेज जेल

GAYA : नशे की हालात में पुलिस ने एक  साधु को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक बोधगया थाने की पुलिस ने एक साधु रूपी नशेबाज को गिरफ्तार किया है। सोमवार को सरस्वती मंदिर के आस पास से एक साधु जिसका पहचान 35 वर्षीय राजू कुमार के रूप में की गई है। 


थाना अध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा ने बताया है कि एक साधु को नशे की हालात में गिरफ्तार किया गया है। बोधगया के कॉलोनी और सरस्वती मंदिर के बीच से पकड़ा गया है। थाना अध्यक्ष ने कहा कि शराब पीने कि पुष्टि हो गई है। अगले दिन कोविड जांच करने के बाद न्यायलय मे पेश किया जाएगा।

बताते चलें की बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। इसके बावजूद राज्य में धडल्ले से शराब का अवैध कारोबार किया जा रहा है। पुलिस और उत्पाद विभाग की तमाम चौकसी के बावजूद राज्य में कई लोग शराब का सेवन कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज पुलिस ने नशेबाज साधू को गिरफ्तार किया है। 

बोधगया से संतोष की रिपोर्ट 

Suggested News