साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर बीजेपी में हुईं शामिल, कहा- चुनाव लडूंगी और जीतूंगी भी

NEWS4NATION DESK : कांग्रेस के दिग्गी राज को चुनाव में कड़े मुकाबला का सामना करना पड़  सकता है। भोपाल सीट से उन्हें साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से भोपाल में चुनौती मिल सकती है। 

लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की हॉट सीट भोपाल से चुनाव लड़ने की अटकलों के बीचसाध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर आज बुधवार को बीजेपी में शामिल हो गई हैं। 

प्रज्ञा के बीजेपी में शामिल होने बाद यह भोपाल सीट से उनका चुनाव लड़ना तकरीबन तय माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक साध्वी की उम्मीदवारी का ऐलान आज शाम तक किया जा सकता है। 

वैसे साध्वी ने इस चर्चा पर अपनी मुहर भी लगा दी है। उन्होंने कहा है कि वह चुनाव लड़ेंगी और जीतेंगी। बता दें कि अगर वह भोपाल से चुनाव लड़ती हैं तो उनका मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह से होगा।