बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सलमान खान को सांप ने डंसा, आधी रात को अस्पताल में कराया गया भर्ती

सलमान खान को सांप ने डंसा, आधी रात को अस्पताल में कराया गया भर्ती

DESK : बड़ी खबर बॉलीवुड से सामने आई है। जहां सुपर स्टार को सांप ने डंस लिया है। घटना उनके पनवेल स्थित फॉर्म हाउस की बतायी जा रही है। बताया गया कि सांप के डंसने के बाद सलमान खान को रात के तीन बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। बता दें कि सोमवार को अपना 56वां जन्मदिन मनानेवाले हैं, इससे पहले सांप के डंसने की घटना सामने आने के बाद उनके फैंस भी हड़कंप मच गया।

बताया गया कि कल क्रिसमस का त्योहार मनाने के लिए सलमान अपने पूरे परिवार के साथ फार्महाउस पहुंचे थे। जहां जंगली सांप ने उन्हें डंस लिया। जिसके बाद रात के तीन बजे उन्हें  मुंबई के कमोठे इलाके में स्थित अस्पताल में रात 3 बजे भर्ती कराया गया। इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। इलाज के बाद एक्टर दोबारा रविवार सुबह 9 बजे अपने फार्म हाउस लौट गए। उनकी तबियत अब ठीक है।

 बता दें कि पनवेल के जिस इलाके में सलमान का फार्म हाउस है, वह पहाड़ियों और वन क्षेत्र से घिरा है। इलाके में अक्सर सांप और अजगर निकलते रहते हैं।

Suggested News