बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सम्राट चौधरी ने ललन सिंह को दी सीधी चुनौती - उप चुनाव में सारी ताकत लगा दीजिए, पता चल जाएगा BJP क्या चीज है

सम्राट चौधरी ने ललन सिंह को दी सीधी चुनौती - उप चुनाव में सारी ताकत लगा दीजिए, पता चल जाएगा BJP क्या चीज है

PATNA : मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में उप चुनाव मे एनडीए और महागठबंधन की तरफ से प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया गया है। दोनों गठबंधनों ने 2015 के प्रत्याशियों को फिर से मौका दिया है। जहां महागठबंधन ने मनोज कुशवाहा को मौका दिया है, वहीं भाजपा ने 2015 के विधायक केदार गुप्ता को टिकट दिया है। प्रत्याशियों के नाम की घोषणा होने के साथ अब सभी पार्टियों के बीच राजनीतिक हमले भी शुरू हो गए हैं। जहां  जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने कुढ़नी उपचुनाव को 2024 में भाजपा के अंत की दिशा में शंखनाद बताया है। वहीं दूसरी तरफ जवाबी हमला करते हुए कहा है कि जदयू को उप चुनाव में पता चल जाएगा कि बीजेपी क्या चीज है।

भाजपा नेता व विप से नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने ललन सिंह को सीधी चुनौती देते हुए कहा 2024 छोड़िए, उन्हें कुढ़नी उपचुनाव में ही यह पता चल जाएगा कि बीजेपी क्या चीज है। सम्राट चौधरी ने ललन सिंह कहते हैं कि उनकी पार्टी बीजेपी को जमीन पर ला देगी। मैं कहता हूं कि जदयू इतनी मजबूत है तो वह गुजरात और हिमाचल प्रदेश क्यों चले जाते चुनाव लड़ने के लिए। सिर्फ बातों से काम नहीं चलता। उनके साथ कोई दूसरी पार्टी साथ  नहीं है।


भाजपा की जीत सुनिश्चत

सम्राट चौधरी ने कुढ़नी उपचुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित बताते हुए कहा कि यहां 2015 की कहानी एक बार फिर से दोहराई जाएगी। केदार गुप्ता जी की जनता समर्थन हासिल है। जदयू के उम्मीदवार की कारारी होने जा रही है।

नीतीश कुमार के पास एक हजार वोट

सम्राट चौधरी ने कहा मोकामा उपचुनाव ने बता दिया कि नीतीश कुमार के पास अपना कोई वोट बैंक  नहीं है। जहां  2020 में महागठबंधन खड़े अनंत सिंह को 78 हजार से ज्यादा वोट मिले, वहीं जदूयू के साथ जाने पर भी महज एक हजार मत अदि हासिल कर सके. साफ जाहिर रहै कि नीतीश कुमार के साथ अब नहीं है।

Suggested News