बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश के दिल्ली दौरे पर बोले सम्राट चौधरी, कहा बिहार बाढ़ में डूबा है, मुख्यमंत्री घुमने फिरने निकले हैं

सीएम नीतीश के दिल्ली दौरे पर बोले सम्राट चौधरी, कहा बिहार बाढ़ में डूबा है, मुख्यमंत्री घुमने फिरने निकले हैं

PATNA : बिहार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामदेव महतो की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने आज सम्राट चौधरी पटनासिटी पहुँचे। इस दौरान बिहार विधान परिषद में नेता विपक्ष सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा प्रहार किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे को लेकर यह कहा है कि बिहार में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। 

नौका दुर्घटना हो रही है औऱ नीतीश कुमार को किसी ने सलाह दिया है। जिसके बाद बो इबेन्ट में शामिल होने पूरा देश घूमने फिरने के लिए निकल गए है। हाल में जदयू के पांच बिधायक जदयू छोड़ भाजपा में शामिल हुए। 

उस विषय पर सम्राट चौधरी ने कहा  कि उन्होंने कॉंग्रेस को तोड़ा, भाजपा, बसपा,राजद को तोड़ा। अब हमें उनसे कैरेक्टर सर्टिफिकेट की जरूरत नही है। एक सवाल पर की जदयू ने कहा कि हम भाजपा को 50 सीटो पर समेट देंगे। 

इस पर सम्राट चौधरी ने जबाब देते हुए कहा कि 2020 में जब एनडीए ने चुनाव लड़ा तो मुख्यमंत्री ज्यादा चुनाव प्रचार करने के लिए नही निकलते थे और भाजपा उनको उनकी पार्टी के लिए प्रचार करती रही। जिसके वजह से एनडीए को ज्यादा सीटें प्राप्त हुई और कहते है कि उन्हें कम सीटो पर समेट देंगे। जदयू खुद 50 सीट जीतकर तो दिखा दे। 

पटनासिटी से रजनीश की रिपोर्ट 

Suggested News