पटना. बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने रांची में बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन पर हमले की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। साथ ही उन्होंने इस घटना को पूर्व नियोजित साजिश बताया है। उन्होंने झारखंड सरकार से मांग की है कि उपद्रवियों पर कार्रवाई की जाए।
डॉ. जायसवाल ने कहा कि यह घटना पूर्व नियोजित एक साजिश का हिस्सा लगती है। उन्होंने झारखंड सरकार को इस पूरे मामले में उपद्रवियों पर कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं किसी भी सभ्य समाज के लिए सही नहीं है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जुमे की नमाज के दिन ही अचानक सड़कों पर भीड़ इकट्ठी हो गई और बिहार के मंत्री के वाहन को घेर लिया गया। उन्होंने तमाम लोगों से शांति बनाए रखने की भी अपील की है।
मिली जानकारी के अनुसार बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन आज निजी कामों से झारखंडी की राजधानी रांची गए हुए थे। यहां उपद्रवियों ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया। हांलाकि सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें उपद्रवियों की भीड़ से बहार निकाल लिया।