बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

PM मोदी के जन्मदिवस पर बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल ने दी बधाई, पटना एम्स में डोनेट किया प्लाज्मा...

PM मोदी के जन्मदिवस पर बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल ने दी बधाई, पटना एम्स में डोनेट किया प्लाज्मा...

PATNA : प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी का आज 70 वां जन्मदिवस मनाया जा रहा है. इसके मद्देनजर देश के अलग अलग हिस्सों में कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किये जा रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमन्त्री के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है. 

जिसके तहत मंडल से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता अपने अपने कार्यक्षेत्र में सेवा के अलग अलग काम करे रहे हैं. भाजपा कार्यकर्ता अस्पताल में फल वितरण, बच्चों को पुस्तक उपलब्ध कराना और रक्तदान जैसे अनेक कार्य हर जगह कर रहे हैं.14 से 20 सितंबर तक चलने वाले देशव्यापी 'सेवा सप्ताह' अभियान के तहत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी संगठनात्मक इकाइयों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग सेवा गतिविधियां आयोजित करने का निर्देश दिया है.

संजय जायसवाल ने डोनेट किया प्लाज्मा

उधर आज बिहार प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल प्रधानमन्त्री मोदी के जन्मदिन के मौके पर पटना के एम्स गए और वहां जाकर प्लाज्मा डोनेट किया. इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामना दी. 

पटना से विवेकानंद की रिपोर्ट  


Suggested News