बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेलसर प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में संजय कुमार सिंह ने किया लोजपारा का प्रचार, चिराग पासवान के लिए मांगा लोगों का समर्थन

 बेलसर प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में संजय कुमार सिंह ने किया लोजपारा का प्रचार, चिराग पासवान के लिए मांगा लोगों का समर्थन

HAJIPUR : गुरुवार को वैशाली लोकसभा के अन्तर्गत बेलसर प्रखंड के पटेढी बेलसर पंचायत के  गाँव पटेढ़ा जयराम में लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास)  के प्रदेश प्रचार प्रसार प्रमुख एवम जिला प्रभारी संजय कुमार सिंह ने सभा का आयोजन किया जिसमें उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार फर्स्ट एंड बिहारी फर्स्ट को विस्तार रूप से बताया।

 बेलसर प्रखंड के सभी लोगो से लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) से उनके विचार धारा से जुड़ने को कहा और संगठन को मजबूत करने को कहा गया। उन्होंने कहा कि चिराग का वैशाली से पुराना रिश्ता रहा है। उनके पिता ने दशकों ने वैशाली के लिए काम किया। इस दौरान चुनाव में चिराग पासवान का साथ देने के लिए कहा।

इस दौरान संजय कुमार सिंह द्वारा प्रखंड अध्यक्ष पंचायत अध्यक्ष एवम गणमान्य लोगों को अंगवस्त्र  देकर सम्मानित किया गया।  इस पूरे कार्यक्रम में प्रखंड प्रभारी वैशाली डॉ. रजनीश सिंह,प्रखंड अध्यक्ष अजेश कुमार, वर्तमान मुखिया मुकेश गुप्ता, पंचायत अध्यक्ष धमेंद्र पासवान, पंचायत उपाध्यक्ष रामू पासवान भी उपस्थित थे।

साथ ही  पंचायत अध्यक्ष को एक सप्ताह के अंदर बूथ कमिटी तैयार करके देने को कहा गया। इस अवसर पर लालबाबू पासवान, नरेश कुमार पासवान, राम कुमार सिंह, अर्जुन पासवान और लोग भी इस सभा में मौजूद थे।


Suggested News