चिराग पासवान की विराट महासभा के लिए संजय कुमार सिंह कर रहे गांवों का दौरा, लोगों कर रहे कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रित

चिराग पासवान की विराट महासभा के लिए संजय कुमार सिंह कर रहे ग

HAJIPUR : बुधवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)के एक बैठक का आयोजन वेशाली प्रखण्ड के महमदपुर पंचायत अन्तर्गत कमतौलिया ग्राम मे हुआ। इस बैठक मे मुख्य अतिथी के रूप मे पार्टी के प्रदेश प्रचार प्रसार प्रमुख सह मुजफ्फरपूर जिला संगठन प्रभारी आदरनिय संजय कुमार सिंह उपस्थित हुए। 

 बैठक को सम्बोधित करते हुए संजय कुमार सिंह जी ने पार्टी के बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट संकल्प के बारे मे विस्तार पूर्वक बताए और उपस्थित सभी लोगो से 16 जनवरी को हाजीपूर के अक्षयवटराय स्टेडियम मे पार्टी द्वारा आयोजित संकल्प महासभा मे आने के लिए आमंत्रित किए। बैठक को वैशाली प्रखण्ड प्रभारी डॉक्टर रजनिश कुमार ने भी सम्बोधित करते हुए लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास) के संकल्प के बारे मे लोगो को बताया।

 इस बैठक मे पार्टी के वैशाली प्रखण्ड अध्यझ अनिल पासवान, जिला उपाध्यझ रणविजय सिह उपस्थित हुए। इस बैठक मे आदरनिय संजय कुमार सिंह के द्वारा महमदपुर पंचायत के अध्यझ पद के लिए नवीन कुमार महतो को मनोनयन पत्र भी दिया गया।