बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जदयू का बीजेपी पर बड़ा हमला, राम मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे

जदयू का बीजेपी पर बड़ा हमला,  राम मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे

PATNA : केन्द्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह के ट्वीट के बाद बिहार में सियासी हलचल मची है। गिरिराज के ट्वीट पर जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने पलटवार करते हुए बीजेपी पर तंज कसा है। संजय सिंह ने कहा कि राम मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे।

इससे पहले संजय सिंह ने ट्वीट कर पलटवार करते हुए कहा कि गिरिराज जी, हिन्दू का मतलब हिंसा नहीं होता है।हम ढोंग नहीं करते, ना ही हमें दिखावा करते हैं। देश उन्माद से नहीं चलता है।

उन्होंने कहा कि भारत खूबसूरत देश है, जहां सभी धर्मावलंबी रहते हैं। हम नवरात्र में फलाहार करते हैं और रमजान में इफ्तार करते हैं।पीएम ने कहा था नफरत की भाषा पर लगाम लगाएंगे तो एेसे मेंगिरिराज सिंह के बयानों को गंभीरतापूर्वक ले बीजेपी।

क्या कहा था गिरिराज सिंह ने

गिरिरज सिंह ने रामविलास पासवान और जीतनराम मांझी की इफ्तार पार्टी की तस्वीरें पोस्ट करते हुए ट्वीट कर लिखा है किकितनी खूबसूरत तस्वीर होती जब इतनी ही चाहत से नवरात्रि पे फलाहार का आयोजन करते और सुंदर सुदंर फ़ोटो आते??...अपने कर्म धर्म मे हम पिछड़ क्यों जाते और दिखावा में आगे रहते है???

Suggested News