बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अब एक क्लिक में जानिए बिहार में कोरोना से जुड़ी हर अपडेट, स्वास्थ्य विभाग ने लॉन्च किया संजीवन ऐप

अब एक क्लिक में जानिए बिहार में कोरोना से जुड़ी हर अपडेट, स्वास्थ्य विभाग ने लॉन्च किया संजीवन ऐप

बिहार में कोरोना महामारी की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से संजीवन मोबाइल एप लांच किया गया है। इस ऐप को प्ले स्टोर के माध्यम से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। बिहार में कोविड-19 संबंधित सभी जानकारी मात्र एक क्लिक पर मिल जाएगी। 

क्या है संजीवन ऐप 
संजीवन ऐप को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि आप इसके माध्यम से कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय, जांच, उपचार, स्वास्थ्य संस्थानों की सूची और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

इस ऐप में ये सुविधाएं रहेंगी मौजूद 
- कोविड-19 जांच के लिए यहां स्वयं पंजीकरण कर सकते हैं।

- नजदीकी जांच केंद्र की जानकारी

- कोविड-19 जांच का परिणाम प्राप्त करना

- नजदीकी कोविड स्वास्थ्य केंद्र की जानकारी 

- नजदीकी आइसोलेशन सेंटर की जानकारी

- आइसोलेशन सेंटर में बेड की उपलब्धता की जानकारी

- होम आइसोलेशन हेतु स्व- घोषणा

- राज्य एवं जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या /मोबाईल नंबर की जानकारी 

- एंबुलेंस हेतु टॉल फ्री नंबर 102 पर एवं चिकित्सकीय सलाह/ परामर्श हेतु टॉल फ्री नंबर 104 पर सीधे डायल करने की सुविधा 

- चैट बॉट की सुविधा 

- सामान्य प्रश्न पूछने की सुविधा 

- कोरोना की आम जानकारी की उपलब्धता/ फीड बैक देने संबंधी सुविधा

Suggested News