बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हर घर तिरंगा अभियान के लिए सशस्त्र सीमा बल की जागरूकता यात्रा, सबसे तिरंगा फहराने की अपील

हर घर तिरंगा अभियान के लिए सशस्त्र सीमा बल की जागरूकता यात्रा, सबसे तिरंगा फहराने की अपील

बांका/ बेलहर . आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री द्वारा घोषित हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत सशस्त्र सीमा बल 16वीं वाहिनी डी समवाय वेलहर के सहायक कमांडेंट अंजन सरकार के नेतृत्व में जिप्सी से जागरूकता यात्रा निकाली गई। जिप्सी रैली बेलहर प्रखंड मुख्यालय स्थित कंपनी के कार्यालय से चलकर बेलहर, साहेवगंज आदि मुख्य बाजारों का परिभ्रमण करते हुए जिलेबियामोड़ तक पहुंची। 

इस मौके पर सहायक कमांडेंट ने बताया कि हमारा देश आजादी का 76 वां स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव रूप में मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई है। जिसमें 13 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी घरों में अभियान के रूप में तिरंगा फहराने का निर्णय लिया गया है। 

उन्होंने इस मौके पर भारत की आजादी और स्वतंत्र भारत में तिरंगा फहराने वाले साहसी वीर सपूतों को भी याद किया। उन्होंने इस अमृत महोत्सव के पर हर घर तिरंगा अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने तथा आम लोगों से जुड़ने का अपील करते हुए हर घर में तिरंगा फहराकर तिरंगे की शान को बरकरार रखने की अपील की। 

यात्रा में एसएसबी के सब इंस्पेक्टर कुलदीप, एएसआई प्रेमलाल, कुलबीर जवान लालदेव, जोशी, बाबू लोहार अंसारी व सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।




Suggested News