BIHAR NEWS : सौतन ने की सौतन के माँ की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

KATIHAR : जिले में एक सौतन द्वारा अपनी ही सौतन की माँ को आपसी विवाद में पीट पीट कर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है की फलका थाना क्षेत्र के ठूठी टोला निवासी मोहमद इस्तियाक ने दो शादी की थी। लेकिन उनकी दोनो पत्नी के बीच मे अक्सर विवाद होता रहता था। 

बीती रात विवाद इतना बढ़ गया कि पहली पत्नी ने अपने अपने परिजनों को बुलाकर अपने ही सौतन और उसकी मां को लाठी डंडे से पीट पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिससे गंभीर रूप से घायल दूसरी पत्नी की मां की इलाजे के दौरान मौत हो गयी। 

घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही फलका पुलिस ने मृत सौतन की मां के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर अन्य नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किया जा रहा  है। 

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट