बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सम्पत्ति हड़पने के लिए सौतेली माँ ने की युवक की हत्या, मृतक के परिजनों ने लगाया आरोप

सम्पत्ति हड़पने के लिए सौतेली माँ ने की युवक की हत्या, मृतक के परिजनों ने लगाया आरोप

NALANDA : चण्डी थाना इलाके के सालेपुर गांव के खंधा में पेड़ से लटका युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गयी। मृतक की पहचान मुन्ना मांझी के 19 वर्षीय पुत्र बाल्मीकि प्रसाद के रूप में की गयी है। मृतक के बहनोई छोटू मांझी का आरोप है कि उसकी सौतेली माँ और भाई ने संपति हड़पने के लिए हत्या करने के बाद शव को पेड़ से लटका दिया। ताकि मामला आत्महत्या का लगे। 

लेकिन जब थाना द्वारा हमलोग को सूचना दी गयी तो हमलोग वहां पहुंच कर देखे तो पैर जमीन में सटा हुआ था। इसलिए हमलोगों को आशंका है कि हत्या की वारदात को किसी और ने नहीं बल्कि उसकी सौतेली माँ ने दी है। करीब 8 साल पहले उसकी माँ के गुजर जाने के बाद उसके पिता ने दूसरी शादी किया था। मगर कुछ साल बाद उसकी माँ ने संपति हड़पने के लिए पिता के साथ मारपीट कर भगा दिया। जिसके बाद से वह अपने पुत्र के साथ गांव छोड़कर चला गया। मुन्ना भी बाहर रहकर कमाई करता था। हालाँकि वह लॉकडाउन में पिछले साल गांव लौटा था। 

जिसके बाद वह गांव में ही रहकर कमाई करने लगा था। उसके आ जाने से उसकी माँ को लगा की इसके आने से संपति में बंटवारा हो जाएगा। इस कारण रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या कर दिया। थानाध्यक्ष रितुराज कुमार ने बताया कि पेड़ से युवक की लाश मिलने की सूचना पर पुलिस गांव गयी थी। हत्या है या आत्महत्या ये तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा। परिजन द्वारा लिखित आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News