बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एसबीआई लेडीज क्लब की पहली पत्रिका ‘बियॉन्ड मधुबनी’ का मुख्य महाप्रबंधक संदीप तिवारी ने किया अनावरण

एसबीआई लेडीज क्लब की पहली पत्रिका ‘बियॉन्ड मधुबनी’ का मुख्य महाप्रबंधक संदीप तिवारी ने किया अनावरण

PATNA : भारतीय स्टेट बैंक के स्थानीय प्रधान कार्यालय गांधी मैदान पटना में आयोजित एक समारोह में एस.बी.आई लेडीज क्लब की ओर से प्रकाशित पहली पत्रिका बियॉन्ड मधुबनी हिडेन हेरिटेज का अनावरण भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य महाप्रबंधक संदीप तिवारी ने किया। इस पत्रिका में क्लब की सदस्यों द्वारा लिखित लेखों का प्रकाशन किया गया है। पत्रिका में बिहार की कला एवं संस्कृति की छुपी विरासत के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी है। 

समारोह में क्लब की अध्यक्ष पूनम तिवारी ने कहा कि पत्रिका का उद्देश्य क्लब की सदस्यों की प्रतिभाओं को उजागर करने के साथ ही बिहार की धरोहरों की जानकारी उन लोगों तक पहुंचाने का एक प्रयास है जो बिहार को केवल मधुबनी से ही जानते हैं।

 इस पत्रिका के संयोजन मे प्रमुख भूमिका निभाने वाली मुख्य संपादिका डॉली सिंह ने पत्रिका में अपनी लेख समर्पित करनेवाली क्लब की सदस्यों की प्रतिभाओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस पत्रिका से देश के अन्य भागों से बिहार में आकर काम करने वाले बैंक कर्मियों को बिहार की कला एवं संस्कृति की जानकारी मिलेगी साथ ही यह उनके कार्य क्षेत्र में भी मददगार साबित होगी। इस मौके पर बैंक के महाप्रबंधक अमूल्य कुमार साहू, विजय सिंह नेगी, प्रदीप कुमार घोष, रविन्द्र सिंह पाला के अलावा कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

Suggested News