बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शादी का कार्ड बांटने जा रहे युवक को स्कार्पियो ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

शादी का कार्ड बांटने जा रहे युवक को स्कार्पियो ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

NALANDA : हरनौत थाना क्षेत्र के गोनावा पुल के समीप स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि हादसे में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए विम्स में भर्ती कराया गया है। मृतक इसी थाना क्षेत्र के हुसैनचक गांव निवासी काजू बिंद का 21 वर्षीय पुत्र धनराज बिंद बताया जा रहा है। परिजन की माने तो 10 मई को उसकी बहन और 11 मई को बड़े भाई की शादी थी। उसी का निमंत्रण का कार्ड बांटने के लिए अपने रिश्तेदार के यहां जा रहा था। 

जैसे ही वह बाइक से गोनावा पुल के समीप पहुंचा। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित स्कोर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे धनराज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी इंद्रजीत कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित लोगों ने एनएच 30 को जाम कर जमकर बवाल काटा। घटना की जानकारी मिलते ही हरनौत थाना अध्यक्ष देवानंद शर्मा मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोग को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। तब जाकर आक्रोशित लोग शांत हुए और जाम हटाया जा सका। 

थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात स्कोर्पियो के खिलाफ मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दी गई है। दोनों बाइक सवार रिश्तेदार के यहां शादी का निमंत्रण देने जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। हादसे में बाद शादी के घर में कोहराम मच गया। परिजन का रो रो कर बुरा हाल है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News