MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर दरभंगा मुख्य मार्ग पर एक बार फिर दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुआ। जहां बारात से लौट रही स्कार्पियो ने एक पेड़ और दुकान को टक्कर मारती हुई करीब 30 फीट खाई में जा गिरी। इस घटना में स्कार्पियो सवार 4 लोग घायल हुए। जिसे इलाज के लिए स्थानीय लोगों द्वारा निकालकर अस्पताल भेजा गया। जहां एक घायल रवि पासवान नाम के व्यक्ति की मौत हो गई।
वहीं तीन अन्य लोग घायल हैं। घायलों में कृष्ण पासवान राजू पासवान और मुन्ना सिंह है जिन का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। स्थानीय लोगों की मानें तो जहां पर सड़क के नीचे करीब 30 फीट गहराई है। वहां गंडक नदी का किनारा है। गनीमत रही की सभी की जान बच गई अन्यथा थोड़ा पहले अगर यह घटना हुई रहती तो स्कॉर्पियो नदी में गिर जाती।
गाड़ी में मौजूद अन्य घायलों की मानें तो अचानक कोई जानवर आगे से भागा जिसे बचाने के क्रम में स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गई। पूरे मामले पर पूछे जाने पर नगर डीएसपी राघव दयाल ने कहा कि अहियापुर थाना क्षेत्र के संगम घाट के समीप एक अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो दुर्घटना का शिकार हुई है। नदी किनारे रोड से करीब 30 फीट नीचे गिरी है।
डीएसपी ने कहा कि, इस घटना में 4 लोग घायल हुए है। जिसमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई है अन्य तीन का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। सभी लोग सदर थाना क्षेत्र के भीखनपुरा के रहने वाले थे। किसी बारात से सभी लौट रहे थे। उसी दौरान यह घटना हुई।